फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

गांवों में बन गई नई सरकार

Sun, 13 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 13 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
रविवार को जिले के 1255 गांवों में नई सरकार बन गई। शाम सात बजे तक सभी ग्राम पंचायतों में हुए प्रधानी के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए। ब्लाकों में करीब 12 घंटे तक मतगणना चली। सुबह से ही मतगणना स्थलों पर जमा भीड़ शाम ढलने के साथ ही अपने घरों को रवाना हो गई।जीतने वाले 1255 ग्राम प्रधानों के  घर जश्न का माहौल रहा। मतगणना में कहीं भी कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई। गणना में जिला प्रशासन चुनाव आयोग की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए बारह घंटे का समय दिया था। अधिक टेबल लगने से समय रहते परिणाम घोषित कर दिए गए। इससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


गांव की कैबिनेट के लिए चार चरणों में हुए चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। जिले के 17 मतगणना स्थलों पर सुबह से प्रारंभ हुई गणना का परिणाम सुबह नौ बजे से आना प्रारंभ हो गया। मतगणना स्थलों पर अधिक टेबल लगी होने के कारण शाम होते-होते सारी ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए गए। मानधाता ब्लाक में सबसे पहले बोझी गांव का परिणाम आया, जहां अरुण कुमार सिंह प्रधान घोषित किए गए।
विज्ञापन


अधिकांश मतगणना केंद्रों पर शाम सात बजे तक मतगणना कार्य समाप्त हो गया था। निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी। डीएम डा. आदर्श सिंह और एसपी माधव प्रसाद वर्मा मतगणना केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे। इधर मतगणना शांतिपूर्ण कराने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। मतगणना परिसर के दो सौ मीटर परिधि में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति भटकने नहीं पा रहा था। मतगणना स्थल और प्रत्येक मतगणना कक्ष में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। सभी मतगणना स्थल पर एक-एक सेक्शन पीएसी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed