फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

सदर विधायक को गांव की जनता ने ठुकराया

Sun, 13 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 13 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
सदर विधायक नागेंद्र सिंह यादव ‘मुन्ना’ अपने ही गांव की जनता का विश्वास नहीं जीत पाए। प्रधानी की कुर्सी हथियाने के लिए अपने छोटे भाई को मैदान में उतारने पर जनता ने करारा जवाब दिया है। रविवार को हुई मतगणना में विधायक के भाई भूपेंद्र यादव 211 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार यादव ने 28 मतों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


रविवार को मतगणना के बाद आने वाला परिणाम काफी चौंकाने वाला था। सत्ता में अपनी हनक जमाने वालों को भी धूल चाटनी पड़ी है। यहीं नहीं चुनाव में दिल खोलकर रुपये और शराब बांटने वालों को भी जनता ने नकार दिया है। मतगणना में अनेक परिणाम चौंकाने वाले रहे हैं। सबकी नजर सदर विकास खंड के पूरेअंती गांव पर थी। जहां सदर विधायक के छोटे भाई भूपेंद्र यादव उर्फ डिब्बू मैदान में थे। सदर विधायक की पत्नी के जिला पंचायत सदस्य और भाई के बीडीसी सदस्य का चुनाव जीतने के बाद उनके समर्थक अपनी जीत के प्रति आश्वस्त थे। मगर रविवार को जो परिणाम आया उससे विधायक और उनके समर्थकों को करारा झटका लगा। गांव के पूर्व प्रधान राजकुमार यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी शफीक अहमद को 28 मतों से परास्त किया। राजकुमार को 318 और शफीक को 290 मत मिले। यशवंत पटेल 280 मत पाकर तीसरे और भूपेंद्र यादव 211 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed