{"_id":"389516b2ce32dc922a291ac0732195c9","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी हिंसा के बीच 64.67 प्रतिशत मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी हिंसा के बीच 64.67 प्रतिशत मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी के अंतिम चरण का मतदान हिंसा, आगजनी और गोलीबारी के बीच संपन्न हुआ। कुंडा तहसील के लोगों ने जहां इतिहास रचते हुए 64.67 प्रतिशत मतदान कर प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद कर दी, वहीं जगह-जगह उपद्रवी तत्वों ने जमकर बवाल किया। मानिकपुर के कुसाहिल बूथ पर मतपेटी सील होने के दौरान उपजे विवाद में गोली चलने से सिपाही समेत तीन लोग जख्मी हो गए। महेशगंज के रामनगर गांव में बूथ के बाहर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग होने के बाद प्रधान प्रत्याशी की स्कार्पियो फूंक दी गई। बाबागंज के आमीपुर बूथ पर फर्जी वोटिंग से नाराज ग्रामीणों ने धावा बोलकर मतपत्र फाड़ डाले और मतपेटी को तोड़ने के साथ ही पानी डाल दिया। इससे जिला प्रशासन ने आमीपुर बूथ पर पुनर्मतदान कराने का फैसला किया है।
चौथे चरण के मतदान जबरदस्त हिंसा और बवाल की घटनाएं हुईं। बाबागंज विकास खंड के महेशगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच सुलग रही चिंगारी बुधवार को भड़क उठी। प्रधान पद के प्रत्याशी अमित शुक्ला और संजय सरोज की पत्नी रंजना के बीच आमने-सामने टक्कर थी। एक पक्ष के लोग मतदाताओं को स्कार्पियो पर बैठाकर बूथ पर वोट डलाने के लिए ले जा रहे थे। दूसरे पक्ष के विरोध करने पर पहले मारपीट, फिर फायरिंग के बाद आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। पहले विरोध करने वाले पक्ष की जमकर पिटाई करने के साथ ही बाइक तोड़ डाली गई। इससे गुस्साए दूसरे प्रत्याशी ने जमकर फायरिंग करते हुए दूसरे पक्ष को दौड़ा लिया।
स्कार्पियो छोड़कर भागने पर आक्रोशित लोगों ने पुआल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते स्कार्पियो राख में परिवर्तित हो गई। अभी मामला थमा भी नहीं था कि बाबागंज ब्लाक के आमीपुर बूथ पर बवाल हो गया। फर्जी वोटिंग से नाराज सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पीठासीन अधिकारी से मतपत्र छीनकर फाड़ डाला और मतपेटी बाहर लाकर तोड़ने के साथ ही पानी डाल दिया। इससे लगभग दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंचे एडीएम पुनीत शुक्ला पोलिंग पार्टी को अपने साथ लेकर बाबागंज बूथ के लिए रवाना हुए। मतदान समाप्त होने के बाद कालाकांकर ब्लाक के कुसाहिलपुर बूथ पर दो प्रत्याशियों के बीच उस समय बवाल हो गया, जब मतपेटी सील हो रही थी। एक पक्ष से गोली चलने से कलस्टर मोबाइल में शामिल सिपाही परशुराम पांडेय, दीपक यादव और अनुराग उर्फ मोनू घायल हो गए। सिपाही को आनन-फानन में कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया।