फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

पोलिंग पार्टी रवाना करने में अफसरों का छूटा पसीना

Mon, 30 Nov 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 30 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
जिले में दूसरे चरण के  चुनाव के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में अफसरों को पसीना छूट गया। जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की थी, मगर उनकी दाल नहीं गल पाई। पीठासीन अधिकारी मतपेटी और मतपत्र लेने के बाद कॉलेज के कोने में बैठकर लिफाफा दुरुस्त करने लगे। माइक से बुलाने के  बाद भी वह बात को अनसुनी करते रहे। सदर ब्लाक में आलम यह रहा कि दोपहर एक बजे तक एक भी पार्टी नहीं रवाना हुई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को संडवा चंद्रिका, सदर, मानधाता और मंगरौरा ब्लाकों में होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना हुईं। सदर ब्लाक में दो बजे के बाद से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए निकलना शुरू हुईं। जबकि संडवा चंद्रिका ब्लाक में दो बजे तक लगभग आधी पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी थीं। मंगरौरा में ड्यूटी कटवाने को लेकर एक पीठासीन अधिकारी आरओ से भिड़ गया। हालांकि उपस्थित लोगों ने समझाबुझाकर उसे शांत किया।
विज्ञापन


मानधाता ब्लाक में पीठासीन अधिकारी मतपत्र और मतपेटी लेने के बाद चद्दर बिछाकर बैठ गए। अधिकारियों के बुलाने के बाद भी वह सुनने को तैयार नहीं हुए। अधिकारियों के सख्त तेवर देखकर दो बजे के बाद पोलिंग पार्टियां बूथ के लिए रवाना हुईं। संडवा चंद्रिका में सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह और मानधाता ब्लाक का डीएम अमृत त्रिपाठी ने भ्रमण कर जायजा लिया। डीएम खरवई बूथ भी गए और स्थानीय लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed