फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

दिग्गजों के क्षेत्र में मतदाताओं का मेला

Thu, 29 Oct 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 29 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
चौथे चरण में दिग्गजों के इलाके कुंडा और बाबागंज विधानसभा में वोटरों ने बिना डर भय के घरों से निकलकर मतदान किया। मताधिकार का प्रयोग करने वोटर घरों से निकलकर झुंड के झुंड बूथों पर पहुंच गए। अन्य बूथों की अपेक्षा भदरी, बेंती, कुंडा इलाके में मतदान केंद्रों पर मेले का नजारा दिखा। प्रत्याशियों के एजेंट इस भीड़ को वोट में तब्दील करने को आतुर नजर आए।
विज्ञापन


हिंसा की आशंका से चिंतित जिला प्रशासन के लिए चौथे चरण का चुनाव कराना चुनौती से कम नहीं था। प्रथम चरण में हुई हिंसात्मक घटना के बाद चौथे चरण के चुनाव में हिंसा रोकने के लिए कुंडा और बिहार में भारी फोर्स लगा दी गई थी। चर्चा है कि बवाल की आशंका से क्षेत्र के लोग भी अंदर ही अंदर डरे हुए थे। यही वजह थी कि गुरुवार को सुबह एक घंटे तक बूथों पर सन्नाटा छाया रहा। एजेंटों का कहना था कि लोग घरों से निकलकर बूथ तक आने में कतरा रहे थे। दरअसल, मतदाता घरों में बैठकर बाहर की स्थिति को भांप रहे थे।
विज्ञापन


 सब कुछ समझने के बाद ही मतदाता घरों से निकले। उसके बाद बूथों पर लोगों की कतार लगने लगी। खासकर भदरी, बेंती और कुंडा इलाके में जहां पर भीड़ होने की संभावना कम जताई जा रही थी, वहां पर मेला लगा हुआ था। बूथ से लेकर सड़क और बाजारों में लोग बेधड़क बिना किसी खौफ के नजर आए। मजे की बात यह है कि पुलिस फोर्स ने भी मतदाताओं की कठिनाई में उनका साथ दिया। यही वजह थी कि लोग खुलकर सामने आए और मताधिकार का प्रयोग किया। बिना हिंसा के मतदान संपन्न हो जाने पर प्रशासन और इलाके के दिग्गजाें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed