{"_id":"63f3cb5ca8a261fca4003eac","slug":"padmavat-express-will-run-on-the-new-track-at-a-speed-of-120-udyognagari-pratapgarh-news-c-3-1-61101-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: 120 की रफ्तार से नए ट्रैक पर दौड़ेगी पद्मावत एक्सप्रेस, उद्योगनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: 120 की रफ्तार से नए ट्रैक पर दौड़ेगी पद्मावत एक्सप्रेस, उद्योगनगरी
Tue, 21 Feb 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
एक मार्च से नए रेल ट्रैक पर पद्मावत के साथ उद्योगनगरी एक्सप्रेस 120 की रफ्तार से फर्राटा भरेगी। प्रतापगढ़ से अंतू के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य पूरा करने के लिए मुरादाबाद क्षेत्र से 90 रेल कर्मचारियों को बुलाया गया है। मेगा ब्लाॅक लेकर कर्मचारियों ने कार्य शुरू कर दिया है।
प्रतापगढ़-गौरीगंज के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। रेलवे बोर्ड ने 27 फरवरी तक ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया है। 28 को उच्चाधिकारी जांच करेंगे। सब कुछ ठीकठाक रहा तो एक मार्च से नए ट्रैक पर 120 की रफ्तार से प्रतापगढ़ होकर गुजरने वाली पंजाबमेल, गरीबरथ, अर्चना और प्रतापगढ़ से बनकर चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, उद्योगनगरी और भोपाल एक्सप्रेस का संचालन होगा। इससे यात्री कम समय में लंबी दूरी यात्री तय कर सकेंगे।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि कार्य में तेजी लाने के लिए मुरादाबाद से 90 रेल कर्मचारियों को बुलाया गया है। कर्मचारी दिन-रात एक करके ट्रैक बिछाने में जुटे हैं। चिलबिला तक ट्रैक दोहरीकरण का कार्य करीब-करीब पूरा हो गया। चिलबिला से प्रतापगढ़ के बीच ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
इसलिए मेगा ब्लाॅक कार्यदायी संस्था ने ले रखा है। उद्योगनगरी का संचालन रायबरेली से किया जा रहा है। वहीं साकेत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को जौनपुर के रास्ते संचालित होगी। कानपुर इंटरसिटी, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी, रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी समेत पांच जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कई ट्रेनों का संचालन दूसरे रेल मार्ग से किया जा रहा है।