फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Paddy procurement rules changing every day, farmers upset

हर दिन बदल रहा है नियम, विपणन विभाग के नियमों में उलझा किसान

Mon, 10 Jan 2022 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement rules changing every day, farmers upset
क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए हर दिन नियम बदले जा रहे हैं। कभी ई-टोकन से खरीद तो कभी टोकन व्यवस्था समाप्त कर देने की बात। कभी 60 क्विंटल तक ही खरीद तो कभी 100 क्विंटल तक खरीद के नियम जारी किए जाने से किसान परेशान हैं। यही वजह है कि क्रय केंद्रों पर अब तक लक्ष्य के सापेक्ष आधी ही खरीद हो सकी है। अब फिर से टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से धान की खरीद की जा रही है। खाद्य विभाग, पीसीएफ व मंडी समिति के कुल 53 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शुरुआती दौर में विभाग ने टोकन व्यवस्था खत्म करने का निर्देश जारी किया था। रजिस्ट्रेशन क्रमांक देखकर धान खरीद के निर्देश दिए थे। किसानों को धान सीधे क्रयकेंद्र पर ले जाना था। इसके बाद फिर नियम जारी हुआ कि पहले छोटे किसानों के धान की खरीद होगी। इसमें 50 क्विंटल तक की बाध्यता रखी गई। इसके बाद भी अव्यवस्था का आलम बरकरार रहा।
विज्ञापन

बाद में फिर सौ क्विंटल तक धान खरीदने का नियम जारी कर दिया गया। इसके बाद भीड़ कम करने के लिए विभाग द्वारा टोकन सिस्टम की व्यवस्था की गई। क्रय केंद्रों पर निर्देश जारी किया गया कि ऑनलाइन टोकन लेने पर ही धान की खरीद होगी। यह नियम 7 जनवरी तक प्रभारी रहा। अब फिर से नया नियम लागू कर दिया गया है। अब पुन: टोकन की व्यवस्था खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में टोकन लेकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें क्रय केंद्रों से निराश लौटना पड़ रहा है। वे क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। बारिश ने उनकी मुसीबत और बढ़ा दी है। अधिकांश किसानों का धान बारिश में भीग गया है। वह फसल सुरक्षित करने में पसीना बहा रहे हैं। जिले के सभी क्रय केंद्रों का यही हाल है। डिप्टी एआरएमओ अजीत तिवारी ने बताया कि कोई भी किसान वंचित नहीं रहेगा। सभी का धान खरीदा जाएगा।

83 हजार एमटी लक्ष्य, अब तक 50 हजार एमटी खरीद का दावा
जिले में 83 हजार मीट्रिकटन धान खरीदने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 50 हजार एमटी धान की खरीद हो चुकी है। लक्ष्य सेे आधे से अधिक धान की खरीद का दावा किया जा रहा है। जबकि अभी भी क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed