फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Paddy crop is in trouble due to rain

बारिश से धान की फसल पर संकट

Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop is in trouble due to rain
रानीगंज के नौडेरा में तेज बारिश पर हवा के कारण गिरी धान की फसल। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
बारिश से धान की फसल पर संकट खड़ा हो गया है। तेज हवाओं से जिले में अधिकांश किसानों की फसल जमीन पर गिर गई है। फसलों पर बारिश के कहर से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि अभी संकट टला नहीं है। मंगलवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। किसानों का कहना है कि यही आलम रहा तो फसलों से कमाई तो दूर लागत निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में धान और गेहूं की फसल प्रमुख रूप से की जाती है। जिले में 98 हजार हेक्टेयर धान की फसल की रोपाई की गई है। बारिश के मौसम में दो बार मूसलाधार बारिश हुई, मगर धान की फसल बहुत प्रभावित नहीं हुई। खेत में पानी कम होने के बाद किसानों ने धान की फसल की टॉप ड्रेेसिंग अच्छे से की थी। अगैती फसल खेत में तैयार हो गई थी और पिछैती धान की फसल में बालियां आ रही थीं।
विज्ञापन

किसान धान की फसल से इस बार अच्छी कमाई की उम्मीद लगाए हुए थे, मगर अचानक बदले मौसम ने उनकी चेहरे पर चिंता की लकीरें पैदा कर दी हैं। रविवार को हवाओं संग शुरू हुई बारिश से फसल को काफी नुकसान हुआ है। बारिश से जिले के रानीगंज, गौरा, शिवगढ़, पट्टी, आसपुर देवसरा, बेलखरनाथ, लालगंज, कुंडा क्षेत्र के अधिकांश किसानों की फसल प्रभावित हुई है। फसलें जमीन पर गिर गई है। नुकसान देख किसानों के चेहरे की रंगत उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों को सुरक्षित करने के लिए किसान खेतों में डटे हुए हैं। खेत से लेकर खलिहान तक किसानों में अफरातफरी मची हुई है। अभी भी फसलों पर संकट बरकरार है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि बारिश से धान की फसल प्रभावित हुई है। अगैती फसल की पैदावार में 10 प्रतिशत का असर पड़ेगा।

सरसों, मटर, चना, आलू की फसलों को भी हुआ नुकसान
बारिश से अगैती सरसों, मटर, चना आलू की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। खेत में पानी जमा हो गया है। इससे फसलें बर्बाद हो गई हैं। कृषि विभाग के अनुसार, अभी 10 प्रतिशत ही रबी की बुवाई हुई है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का क्रम ऐसे ही लगा रहा तो रबी की बुवाई पिछड़ जाएगी।

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक के शीतलागंज में गिरी धान की फसल। संवाद

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक के शीतलागंज में गिरी धान की फसल। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed