फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Overnight Arya Samaj school building collapsed

रातोंरात आर्य समाज के विद्यालय का भवन ढहाया

Thu, 23 Jan 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Overnight Arya Samaj school building collapsed
Overnight Arya Samaj school building collapsed - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली व भंगवा पुलिस चौकी के मध्य स्थित आर्य समाज के विद्यालय का भवन रातोंरात ढहा दिया गया। रातभर भवन पर जेसीबी गरजती रही। रातभर में ही भवन मलबे में तब्दील हो गया। पुलिस व जिला प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। सरकारी अमला सीएम के स्वागत में जुटा। विद्यालय का भवन गिराने वाले लोगों को मुख्यमंत्री के आने का भी कोई भय नहीं रहा। देर शाम अज्ञात लोगों के खिलाफ विद्यालय का भवन तोडने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर टक्करगंज वार्ड में शीतला प्रसाद आर्य समाज मंदिर विद्यालय का पुराना भवन था। नगर कोतवाली और भंगवाचुंगी पुलिस चौकी के बीच स्थित विद्यालय के भवन पर रातभर अज्ञात लोगों ने तीन जेसीबी लगाकर पूरा विद्यालय भवन ढहा दिया। वहां अब मलबा ही रह गया है। बता दें कि सालभर पहले भी शीतला प्रसाद आर्य कन्या भवन में तोडफ़ोड़ की गई थी। स्कूल के कीमती सामान व अभिलेख चुरा ले जाए गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कुछ लोगों को शांति भंग की आशंका को देखते हुए पाबंद भी किया गया था। बाद में कोतवाली पुलिस ने एसडीएम सदर को 145 सीआरपीसी की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के संदर्भ में एसडीएम ने 146 सीआरपीसी के तहत विद्यालय भवन को सुरक्षा के लिए किसी की सुपुर्दगी में देने को कहा। उस आदेश का कोतवाली पुलिस आज तक क्रियान्वयन नहीं करा सकी। विद्यालय भवन की सुरक्षा की जिम्मेदारी कोतवाली पुलिस की थी। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में रामनेवाज पाल, आंनद केसरवानी व सत्य प्रकाश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

असलहों से लैस थे लग्जरी कार सवार
आर्य समाज विद्यालय के भवन को ध्वस्त कराने वाले लग्जरी वाहनों से आए थे। आसपास के लोगों के अनुसार कार सवार लोगों के पास असलहे थे। वह दूर-दूर खड़े होकर नजर रखे हुए थे। अगल-बगल के रहने वाले अपना मकान गिरने के भय से बाहर निकले, लेकिन उन लोगों का विरोध करने का साहस नहीं जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी भी गुजरते रहे
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से पुलिसकर्मी भी गुजर रहे थे। आधी रात तक कई जेसीबी लगाकर तोडफ़ोड़ होती रही, लेकिन उन लोगों ने किसी से सवाल करना बेहतर नहीं समझा। जबकि विद्यालय भवन पुलिस की निगहबानी में थी। खास बात यह है कि अभी तक पुलिस पूर्व में दर्ज मुकदमे को अंजाम तक नहीं पहुंचा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed