फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Over 30 nursing homes and clinics operating illegally in the district

जिले में अवैध रूप से चल रहे 30 से अधिक नर्सिंगहोम और क्लीनिक

Fri, 22 Jan 2021 01:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Over 30 nursing homes and clinics operating illegally in the district
Over 30 nursing homes and clinics operating illegally in the district
जिले में 30 से अधिक नर्सिंगहोम मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अवैध रूप से संचालित इन नर्सिंगहोम और क्लीनिक संचालकों के पास किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं है। दस जनवरी तक इन्हें नवीनीकरण कराना था, लेकिन संचालक इसके लिए आगे नहीं आए।
विज्ञापन

जिले के करीब 130 नर्सिंगहोम का नवीनीकरण के साथ पंजीकरण होना था।
जिसकी अंतिम तिथि 10 जनवरी थी। स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद 83 नर्सिंगहोम संचालकों ने ही नवीनीकरण कराया। 30 से अधिक नर्सिंगहोम और क्लीनिक संचालकों ने अभी तक नवीनीकरण नहीं कराया।
विज्ञापन

ऐसे में ये अस्पताल अब पूरी तरह अवैध हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे नर्सिंगहोम और क्लीनिक संचालकों की कुंडली तैयार की जा रही है। नवीनीकरण न कराने वाले नर्सिंगहोम संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीनीकरण न कराने वाले नर्सिंगहोम संचालकों के पास नहीं हैं डॉक्टर
जिले के जिन पुराने नर्सिंगहोम संचालकों ने अपना नवीनीकरण नहीं कराया है, उनमें से ज्यादातर के पास डॉक्टर नहीं हैं। अब तक वे उधारी के डॉक्टर से काम चला रहे हैं।
हर साल वह दूसरे डाक्टरों के नाम पर नवीनीकरण करा लेते थे। मगर डॉक्टर अस्पताल में कभी बैठते नहीं थे। हाईस्कूल और इंटर पास लोग मरीजों को भर्ती कर इलाज करते थे। इस बार ऐसे चिकित्सकों ने नवीनीकरण के दौरान अपने हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते नर्सिंगहोम संचालक नवीनीकरण नहीं करा सके।

कोरोना टीकाकरण के चलते व्यस्त चल रहा हूं। जिन नर्सिंगहोम का नवीनीकरण नहीं हुुुआ है, उनमें सरकारी ताला लगवाया जाएगा। अस्पताल को बंद करवा दिया जाएगा। संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक फरवरी से जांच की जाएगी।
-डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed