{"_id":"5ea08eb68ebc3e902626ef52","slug":"outpost-in-charge-locked-house-on-false-complaint-pratapgarh-news-ald274009375","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी शिकायत पर चौकी प्रभारी ने लगवा दिया घर में ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी शिकायत पर चौकी प्रभारी ने लगवा दिया घर में ताला
विज्ञापन
police
मुरादाबाद के लोगों के छिपे होने की झूठी सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी चिलबिला ने हकीकत का पता करने के बजाए घर में बाहर से ताला बंद करा दिया। इसकी जानकारी घर में रहने वाले लोगों को सुबह हो सकी।
बाद में पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाकर छानबीन की। घर पर कोई नहीं मिला। कुछ शरारतीतत्वों ने महिलाओं को पुलिस से शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
नगर कोतवाली के महुली निवासी अनीस का भाई आरिफ सेना में है। मंगलवार की रात अनीस अपने घर में परिवार के सदस्यों के साथ सो रहा था। रात में कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि अनीस के घर में मुरादाबाद की रहने वाली कुछ महिलाएं व पुरुष छिपे हुए हैं।
विज्ञापन
इस बात की सूचना मिलने पर चिलबिला चौकी प्रभारी पहुंचे। आवाज देने के बाद भी घर के भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने मकान के बाहर दरवाजे में ताला बंद करा दिया।
उनके साथ शिकायत करने वाले लोग भी थे। इस बात की जानकारी बुधवार को सुबह हो सकी। प्रकरण की जानकारी मिलने पर आरिफ ने चिलबिला चौकी प्रभारी से बात की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने ताला खोला। घर के भीतर खोजबीन की लेकिन कोई नहीं मिला।
इससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। इस मामले में सैनिक की पत्नी सितारा बेगम ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मोहल्ले के कुछ शरारतीतत्व उन लोगों को परेशान कर रहे हैं।
बुधवार को उनके घर पर गाली गलौज करते हुए धमकाते रहे। नगर कोतवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी छानबीन करने गए थे। भीतर से आवाज न आने पर दरवाजे पर ताला बंद कर दिया। झूठी शिकायत करने वाले की तलाश की जा रही है।