फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Other diseases with corona in Prayagraj, nine deaths so far

प्रयागराज में कोरोना के साथ दूसरी बीमारियों का कहर, अब तक नौ की मौत

Sat, 25 Apr 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Apr 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Other diseases with corona in Prayagraj, nine deaths so far
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज। कोरोन के साथ दूसरी बीमारियां भी कहर ढा रही हैं। अकेले एसआरएन में ही नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि मरने वालों की संख्या इससे कई गुना अधिक है। स्वास्थ्य विभाग के पास इसके आंकड़े नहीं हैं। चिकित्सक इसकी वजह बदलते मौसम के साथ क्रानिक बीमारियों को वजह मान रहे हैं। प्रशासन की ओर से बीमार लोगों को अस्पताल जाने की छूट है लेकिन लॉकडाउन से लोग अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं। जब हालत गंभीर हो जाती है तब अस्पताल पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


एसआरएन में मरने वालों में सबसे ज्यादा मरीज सांस में तकलीफ  के थे। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. सुजीत कुमार कहते हैं कि बदलते मौसम की वजह से सांस या दमा रोगियों में एलर्जी होने से परेशानी बढ़ी है। सांस लेने में तकलीफ  होने पर कई मरीजों को भर्ती किया गया। इनकी कोरोना की कराई गई जांच निगेटिव आई लेकिन उनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बचाना मुश्किल हो गया। इनमें एक मरीज कैंसर का था जबकि, एक गर्भवती महिला की मौत हृदयघात से हुई। 
विज्ञापन


इसके पहले एक महिला अपने तीन माह के बच्चे को समय पर अस्पताल लेकर नहीं पहुंच सकी। इससे उसकी मौत हुई। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी इसी तरह के कई मामले सामने आएं हैं। कोरावं में मुंबई से आए एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि मउआइमा में भी एक युवक ने काम करते समय दम तोड़ दिया। घर वालों ने सांस लेने में तकलीफ  होना बताया। ऐसे लोग अस्पताल तक पहुंच ही नहीं सके। शहर के कुछ निजी अस्पतालों में लॉकडाउन से इमरजेंसी सेवाएं संचालित हैं लेकिन वहां से रेफर होकर मरीज एसआरएन चिकित्सालय ही आ रहे हैं। एसआरएन के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव कहते हैं कि जो गंभीर है, उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों को बेहतर देखभाल के लिए सभी विभागों की एक कमेटी भी बना दी गई है। कई ऐसे मरीज होते हैं जो गंभीर होते हैं, उपचार किया जाता है लेकिन वे बच नहीं पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed