फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   organised the aparajita programme

पेंटिंग के जरिए दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

Fri, 29 Nov 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
organised the aparajita programme
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत कुंडा के रायल हाइज पब्लिक स्कूल मेें आयोजित पेंटिंग प्रतियो? - फोटो : PRATAPGARH
पेंटिंग के जरिए दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
विज्ञापन

अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत गुरुवार को कस्बे के पूरे पुरबियन बिहार रोड स्थित रायल हाइज पब्लिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए स्वच्छ भारत अभियान, प्राकृतिक सौंदर्य, प्लास्टिक मुक्त भारत, लडक़े-लड़कियों में समानता, पेड़ों की सुरक्षा, धरती की सुरक्षा पर आधारित चित्र बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रधानाचार्य आमिर वसीम ने पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को आसपास की सफाई करने, उससे होने वाले फायदे और नुकसान के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य, पेड़ों की सुरक्षा, धरती की सुरक्षा, अकेली लड़कियों की सुरक्षा, लडक़े-लड़कियों में समानता, प्लास्टिक मुक्त भारत का चित्रण कर पर्यावरण को बचाने का भी संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आशमा खान, दूसरे स्थान पर विदुषी सिंह, तीसरे स्थान पर रहीं निशी उपाध्याय को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही टापटेन में नबीहा फात्मा, शिवांगी शुक्ला, वंशिका केसरवानी, प्रिया, आस्था पांडेय, महक जायसवाल का भी उत्साहवर्धन किया गया। प्रबंधक रंजीत जायसवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है। साथ ही उनकी कल्पना शक्ति बढ़ती है और सकारात्मक सोच का जन्म होता है। इस मौके पर जीनत फात्मा, रुचि सिंह, सेल्फिया, दिव्या पांडेय, नसरीन, शहनाज, सोनम, अनंतिका वेदना आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed