फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Order for investigation into the death of a woman

Pratapgarh News: पार्वती हॉस्पिटल में महिला के मौत के मामले में जांच के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Order for investigation into the death of a woman
नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह स्थित पार्वती हॉस्पिटल में मंगलवार महिला की मौत मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच डिप्टी सीएमओ और अपर शोध अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे तोरई गांव निवासी राजबहादुर की पत्नी रिंकी देवी (32) की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह स्थित पार्वती अस्पताल में भर्ती कराया। अधिक रक्तस्राव के कारण उसका ब्लड प्रेशर कम हो रहा था। शाम करीब पांच बजे महिला की मौत हो गई। खबर पर गांव के लोग एकजुट गए। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे। बुधवार को शव मानधाता मार्ग पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। इस मामले में सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने डिप्टी सीएमओ डाॅ. एस हैदर और अपर शोध अधिकारी आरजी चौधरी को जांच सौंप दी है। तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed