फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ?????? ?? ??? ?? ?????? Operation, treatment of patients doing CMS even after suspension

गजब: निलंबन के बाद भी सीएमएस कर रहीं मरीजों का ऑपरेशन, इलाज

Thu, 08 Aug 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
?????? ?? ??? ?? ?????? Operation, treatment of patients doing CMS even after suspension
चोरी से सरकारी अस्पताल का सामान घर भेजने के मामले में शासन ने महिला अस्पताल की सीएमएस को सस्पेंड कर दिया। इसके बावजूद वह अस्पताल में मरीजों का आपरेशन व उपचार कर रहीं हैं। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के लोग हैरत में हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस रीता दूबे के ऊपर अस्पताल का सरकारी सामान चोरी से अपने घर जौनपुर भेजने का आरोप लगा था। जांच में सीएमएस फंस गई। रिपोर्ट मिलने पर शासन ने महिला सीएमएस को निलंबित कर दिया। इसके बाद भी वह अपनी कुर्सी पर चिपकी हुई हैं। चर्चाओं पर यकीन करें तो स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से वह लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन

जिसके चलते महिला सीएमएस किसी दूसरे डॉक्टर को अभी तक चार्ज नहीं दी और न ही अपनी नई तैनाती स्थल की ओर रवाना हुईं। मंगलवार को फिर से शासन ने आदेश जारी कर दिया। इसके बावजूद बुधवार सुबह से ही सीएमएस रीता दूबे ऑपरेशन रूम में मौजूद रही। मरीजों का ऑपरेशन करती रहीं। इस मामले में एडी एके पालीवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि महिला सीएमएस सस्पेंड हो गई है। उन्हें नोटिस भी थमा दी गई है। दो दिनों के अंदर वह सीनियर डॉक्टर को अपना चार्ज देकर हटेंगीं। अस्पताल से गायब एक-एक सामान का मिलान कराया जाएगा। लखनऊ मंडल के एडी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी गाड़ी लेकर गायब रहने की शिकायत शासन से
कुछ दिनों पहले जिला अस्पताल के सीएमएस योगेंद्र यति सरकारी गाड़ी लेकर अपने घर बस्ती चले गए थे। दो दिनों के बाद वह लौटकर आए। तब तक चालक ने गाड़ी गायब होने की शिकायत कर दी थी। जिसकी जांच प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed