फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Open invitation to educated youth for self-employment, loan will be given on grant

स्वरोजगार के लिए शिक्षित युवाओं को खुला न्यौता, अनुदान पर मिलेगा ऋण

Thu, 14 Oct 2021 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Open invitation to educated youth for self-employment, loan will be given on grant
loan
स्जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के लिए शासन ने 25 प्रतिशत अनुदान पर बैंकों से ऋण मुहैया कराने की पहल की है। इच्छुक युवाओं को खुला न्यौता दिया गया है। जिससे वह बैंकों की मदद से स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन

बेरोजगारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने अब युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनुदान पर ऋण मुहैया कराने की तैयारी की है। जिले में एक जनपद, एक उत्पाद और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अधिकाधिक युवाओं को योजना से लाभान्वित करने को कहा गया है। दोनों ही योजनाओं में 10 से 25 लाख रुपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से मिल रहा है। बैंकों से मिलने वाले ऋण में 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

युवाओं को अनुदान देने के लिए शासन ने 3.40 करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं। जिला उद्योग केंद्र और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने युवाओं से खुला आवेदन मांगा है। अगर जिले के युवाओं ने स्वरोजगार के प्रति दिलचस्पी दिखाई, तो निश्चित रुप से जिले में बेरोजगारों की संख्या में कमी आ सकती है। उधर, शासन ने जितनी आसानी से अनुदान देने को तैयार है, उतना ही दुरुपयोग करने वालों से सख्ती से पेश आने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों को गुमराह करके कोई नहीं ले पाएगा अनुदान
जिले के अफसरों को गुमराह करके कोई भी व्यक्ति अनुदान का लाभ नहीं ले पाएगा। दरअसल, बीस लाख रुपये का ऋण लेने पर पांच लाख रुपये अनुदान मिलेंगे। मगर वह एक मुश्त नहीं होगा, बल्कि रुपये के उपयोग के अनुपात में होगा। अनुदान की राशि लाभा र्थी को न मिलकर बैंक को भेजी जाएगी। इससे अनुदान के दुरुपयोग की संभावना खत्म हो जाएगी।

एक जनपद, एक उत्पाद और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार करने वाले युवाओं को 25 प्रतिशत अनुदान पर ऋण मुहैया कराया जा रहा है। जिले में अनुदान की पर्याप्त धनराशि है। लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। जो इच्छुक लोग हैं, उन्हें लाभ दिया जा रहा है। दिनेश चौरसिया, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed