फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Only three degrees difference in day and night temperature

दिन-रात के तापमान में सिर्फ तीन डिग्री का अंतर

Mon, 20 Jul 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Only three degrees difference in day and night temperature
रविवार को आसमान में छाये रहे काले बादल। - फोटो : PRATAPGARH
सावन में बारिश की झड़ी लगने के बजाए प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आसमान में डेरा जमाए बादल सिर्फ उमड़-घुमड़ रहे हैं। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी का आलम यह है कि रात और दिन के तापमान में सिर्फ तीन डिग्री का अंतर रह गया है।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर उमड़-घुमड़ करने के बाद बादल शांत हो गए। इससे उमस बढ़ गई। पंखे व कूलर की हवा से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सावन माह का तीसरा सप्ताह बीतने को है। आमतौर पर सावन के महीने में खूब बारिश होती है। इससे लोगों को गर्मी से भी निजात मिल जाती है। मगर इस बार सावन में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बजाय तल्ख धूप से लोगों का बुरा हाल है। धूल- मिट्टी के गुबार से पूरा वातावरण सना हुआ है। तापमान बढने से गर्मी में तेजी से इजाफा हो रहा है। उमसभरी गर्मी से लेाग बेहाल हैं। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल सक्रिय रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

उमसभरी गर्मी का असर तेज रहा। लॉकडाउन की वहज से लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे, जबकि अंदर उमसभरी गर्मी कहर ढा रही थी। शाम को बाबागंज, पंजाबी मार्केट, भगवाचुंगी, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा सहित शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों को छतों व घरों के बाहर बालकनी में टहलते देखा गया। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाएं वातावरण में सक्रिय हैं। बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed