फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Only 13 mm rain so far in June, no respite from humidity

Pratapgarh News: अब तक सिर्फ 13 मिमी बारिश, उमस से नहीं मिल रही राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Only 13 mm rain so far in June, no respite from humidity
आषाढ़ में भी बादल लोगों को तरसा रहे हैं। अब तक जिले में मात्र 13 मिमी बारिश दर्ज हुई है। जबकि बीते साल जून तक 38 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। रविवार को जिले में दो मिमी बारिश दर्ज की गई। हल्की बारिश से कुछ समय के लिए लोगों को राहत मिली, लेकिन पारा बढ़ने से उमस भरी गर्मी फिर से सितम ढा रही है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। अच्छी बारिश नहीं होने किसानों में भी मायूसी है।
विज्ञापन

रविवार को पारा फिर से ऊपर चढ़ा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार के सापेक्ष अधिकतम तापमान एक और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं पुरवा हवाओं से दिनभर बादल छाए रहे। इस कारण तपिश व उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवा के चलते उमस बढ़ गई है। आगामी 24 घंटे में बादल छाए रहने का अनुमान है। जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed