फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Online attendance of students will be taken in secondary schools

Pratapgarh News: माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Online attendance of students will be taken in secondary schools
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद माध्यमिक विद्यालयों में कई तरह के अहम बदलाव हुए हैं। इसके तहत अब स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी लगाने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को भी इस पहल से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने और फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम को लागू किया जा रहा है। जिले में 713 इंटर कॉलेज संचालित हैं। जिनमें 45 राजकीय और 78 अनुदानित इंटर कॉलेज हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 वीं तक की शिक्षा दी जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षा का स्तर बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

समय-समय पर छात्र उपस्थिति बढ़ाने का भी निर्देश दिया जा रहा है ताकि छात्र नियमित रूप से पढ़ाई कर सकें। अब विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। राजकीय हाईस्कूल लरू कुंडा में महज छह बच्चे ही अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल अतरौरा में 13 और रसूलहा में 16 बच्चे अध्ययनरत हैं। जबकि राजकीय हाईस्कूल वारीलकला में 24 और वाजिदपुर कालाकांकर में 39 बच्चे पंजीकृत हैं। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने 50 से कम संख्या वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर डीआईओएस को नामांकन बढ़ाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed