फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   One nurse is responsible for 80 patients in a failing system.

Pratapgarh News: दम तोड़ती व्यवस्था में एक नर्स के जिम्मे 80 मरीज

Fri, 15 Sep 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 15 Sep 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
One nurse is responsible for 80 patients in a failing system.
मेडिकल कॉलेज की स्टॉफ नर्स दो वार्ड ब्वॉय के साथ संभाल रहीं हैं दो विभाग और चार वार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल पुरुष और महिला वार्ड में भर्ती 80 मरीजों की देखरेख की जिम्मेदारी एक स्टॉफ नर्स के भरोसे है। इससे नर्स के साथ ही मरीजों की भी परेशान बढ़ी हुई है। मरीजों को सही वक्त पर दवा और इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। एक नर्स को दो विभाग और चार वार्डों की जिम्मेदारी दी गई है। दम तोड़ती व्यवस्था से मरीज और तीमारदार काफी निराश हैं।
मेडिकल कॉलेज के नए भवन के तीसरे तल पर सर्जिकल पुरुष, महिला के साथ पेइंग वार्ड है। 80 मरीजों को भर्ती कर चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज ऑपरेशन वाले हैं। जिनको दिन में दो से तीन बार इंजेक्शन लगता है। समय-समय पर दवा वितरण करना पड़ता है। मरहम पट्टी करनी होती है।
विज्ञापन

मानक के अनुसार प्रत्येक वार्ड में एक नर्स होनी चाहिए। लेकिन, मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ नर्स रेखा पांडेय अकेले दो विभाग और चार वार्ड संभाल रही हैं। इनकी मदद के लिए सिर्फ दो वार्ड ब्वॉय को तैनाती दी गई है। स्टॉफ नर्स रेखा समय-समय पर मरीजों को इंजेक्शन और दवा नहीं दे पा रही हैं। दर्द से मरीज परेशान हो रहा है। तीमारदार की इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्रत्येक वार्ड में एक-एक स्टॉफ नर्स की ड्यूटी लगाने के लिए सीएमएस को कहा गया है। यदि एक नर्स से तीन या चार वार्ड दिखवाया जाना गलत है। सीएमएस से बात कर प्रत्येक वार्ड में एक स्टॉफ नर्स के साथ दो वार्ड ब्वाय की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिससे मरीजों के साथ स्टॉफ नर्स को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
- डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed