{"_id":"5e88d3008ebc3e78b27ccbd8","slug":"one-man-died-in-road-accident-pratapgarh-news-ald2726133120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
विज्ञापन
हाईवे पर अनियंत्रित स्कार्पियो के पेड़ से टकराने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
बिहार प्रंात के शिवपुर भोजपुर निवासी रामेश्वर पांडेय(51) पुत्र गणेश प्रसाद वाराणसी से लखनऊ होते हुए पीलीभीत जा रहा था। शनिवार की भोर चार बजे के लालगंज कोतवाली के रायपुर तियांई के समीप स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर हुए हादसे में स्कार्पियो पर बैठे रामेश्वर की मौत हो गई। जबकि चालक मौके से भाग निकला।
बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हो गया। घटना की जानकारी पर रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी पहुंचे और रामेश्ववर को स्कार्पियो से बाहर निकाल कर लालगंज सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्कार्पियो में लगे पास से मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।