{"_id":"5de01ee38ebc3e54a00908ab","slug":"one-man-died-in-road-accident-pratapgarh-news-ald261469528","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत
विज्ञापन
नगर कोतवाली के रामपुर मुस्तरका में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
नाला पार करने के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
ट्रैक्टर के नीचे दब गया था चालक, जेसीबी की मदद से शव को निकाला गया
नाला पार करने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। जिससे गांव में कोहराम मच गया। जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मानधाता थाना क्षेत्र के रामपुर मुश्तरका निवासी मनोज कुमार सिंह उर्फ मुन्ना (45) पुत्र सूर्य नारायण सिंह गुरुवार को अपना ट्रैक्टर लेकर गांव से नीमा सराय की ओर जा रहा था। रामापुर के करीब नाला पार करते हुए ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक मुन्ना उसके नीचे दब गया। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन असहाय बने रहे। घटनास्थल पर ही मुन्ना की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को उठाया गया। तब जाकर मुन्ना का शव बाहर निकाला जा सका। इस दौरान पूरे गांव में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मुन्ना सिंह के कोई संतान नहीं है । छोटे भाई धर्मेद्र सिंह उर्फ भुअर घर पर रह कर खेती किसानी करते हैं। मुन्ना सिंह ट्रैक्टर से चारा काटने का कार्य करते थे। वह ग्राहकों को चारा काटने के लिए नीमासराय जा रहे थे।