{"_id":"660162fc6770edfb2109d6a7","slug":"one-killed-another-in-critical-condition-after-bike-collides-with-tree-on-way-to-celebrate-holi-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : होली मिलने जा रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, फतनपुर में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : होली मिलने जा रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, फतनपुर में हादसा
Mon, 25 Mar 2024 05:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Mar 2024 05:11 PM IST
सार
पुलिस पहुंची घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले आई। जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले लड्डू बिंद की मौत हो गई। वहीं घर और ससुराल में मौत की खबर सुनते ही मातम छा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतनपुर थाना क्षेत्र के रोहखुर्द निवासी भोले शंकर बिंद का बेटा लड्डू बिंद अपने पड़ोसी साथी गोलू बिंद पुत्र कमलेश को लेकर सोमवार को दोपहर बाद होली मिलने अपने ससुराल रानीगंज के श्रीपुर जा रहा था। बाइक गोलू बिंद चला था। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीठलपुर सीएचसी के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे दोनों बुरी तरह घायल होकर सड़क के किनारे तड़पने लगे।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंची घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले आई। जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले लड्डू बिंद की मौत हो गई। वहीं घर और ससुराल में मौत की खबर सुनते ही मातम छा गया।
विज्ञापन