फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   One college, 12 center managers and 14 principals Dibar

Pratapgarh News: एक कॉलेज, 12 केंद्र व्यवस्थापक और 14 प्रधानाचार्य डिबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
One college, 12 center managers and 14 principals Dibar
डिबार केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों को यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी कार्यों से अलग रखा जाएगा। यदि ऐसे केंद्र व्यवस्थापक या प्रधानाचार्य परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक या सहायक केंद्र व्यवस्थापक के रूप में नियुक्त किए गए होंगे तो उनके स्थान पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने जिले के एक कॉलेज, 12 केंद्र व्यवस्थापक और 14 प्रधानाचार्यों को डिबार कर दिया है। बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सूची भेजकर डिबार कॉलेज, केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य को बोर्ड परीक्षा से जुड़े कामों से अलग रखने के निर्देश दिए हैं। डिबार किए गए केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्यों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के कार्यों में लापरवाही व उत्तर पुस्तिकाओं का सही रखरखाव नहीं किया था। जिसके चलते इन्हें 2025 की परीक्षा से दूरी बनाने के निर्देश बोर्ड ने दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक चंद्रिका प्रसाद पांडेय इंटरकॉलेज, गौहानी व श्याम सुंदर सिंह इंटर कॉलेज गजरिया पट्टी के केंद्र व्यवस्थापक को डिबार किया गया है। जबकि बीडी मिश्र इंटर कॉलेज तारापुर, वीणा पाणि शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, मालती इंटर कॉलेज, चंद्रशेखर मिश्र इंटर कॉलेज लखनपुर, लाल बहादुर सिंह इंटर कॉलेज मंगरौरा, भगवत प्रसाद इंटर कॉलेज मंगरौरा, जागेश्वर यादव इंटर कॉलेज नेवारा पट्टी, मोना देवी इंटर कॉलेज, लीलावती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, राजकन्या इंटर कॉलेज गोपालपुर के प्रधानचार्य को भी डिबार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ठाकुर राम नारायन सिंह शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सांगीपुर, श्यामपति इंटर कॉलेज सांगीपुर, राम नरेश इंटर कॉलेज रांकी सांगीपुर, स्वतंत्रता सेनानी बृजेश चंद्र इंटर कॉलेज, कैलाश सुभाष इंटर कॉलेज, एसकेएस इंटर कॉलेज, कुंवर लाल बहादुर सिंह इंटर कॉलेज, सेठानी सुशीला गुप्ता इंटर कॉलेज, धर्मादेवी रामअंजोर मिश्र इंटर कॉलेज, कमला पति त्रिपाठी इंटर कॉलेज सिलौधी, केपी सिंह इंटर कॉलेज, जानकी देवी उमावि सांगीपुर, नरेंद्र बहादुर सिंह शिक्षा समिति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को डिबार किया गया है। वहीं, देवमणि पांडेय इंटर कॉलेज भवानी गंज, बीआरबीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज कोडरा मादूपुर, शिवजी पब्लिक इंटर कॉलेज बिहार समेत अन्य 12 विद्यालयों के केंद्राध्यक्षों को डिबार किया गया है।

..................
वर्जन:-
यूपी बोर्ड से प्राप्त सूची के अनुसार कॉलेज, केद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्यों को डिबार किया गया है। यह सभी शिक्षक व प्रधानाचार्य को बोर्ड परीक्षा के कार्यों से अलग रखा जाएगा। इनके स्थान पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा।
ओमकार राणा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed