{"_id":"6470ff24507f4ff3010ac734","slug":"one-and-a-half-crore-rupees-of-the-fund-came-in-the-accounts-of-the-mlas-pratapgarh-news-c-3-1-139829-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: विधायकों के खातों में आए निधि के डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: विधायकों के खातों में आए निधि के डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये
Sat, 27 May 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 27 May 2023 12:19 AM IST
सार
जनप्रतिनिधियों को विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए तीन करोड़ की निधि आवंटित होती है। पहली किश्त में आवंटित होने वाली धनराशि को खर्च करने के उपरांत ही शासन की ओर से दूसरी किश्त का मिलती है। वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किश्त का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
fund
विस्तार
जिले के सभी सात विधायकों और तीन एमएलसी के हिस्से में उनकी निधि की पहली किश्त के रूप में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि आई है। जिला प्रशासन की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रस्ताव मंगाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों को विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए तीन करोड़ की निधि आवंटित होती है। पहली किश्त में आवंटित होने वाली धनराशि को खर्च करने के उपरांत ही शासन की ओर से दूसरी किश्त का मिलती है। वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किश्त का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिले की सदर, विश्वनाथगंज, पट्टी, रानीगंज, बाबागंज, कुंडा, रामपुरखास विधानसभाओं के साथ ही एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, उमेश द्विवेदी और अक्षय प्रताप सिंह की निधि के 15 करोड़ रुपये जिले को मिले हैं।
विज्ञापन
विधायक निधि की धनराशि जारी करने के साथ ही शासन ने विधायकों को पत्र भेजकर विकास कार्य कराने का प्रस्ताव लेने को कहा है। विधायकों का प्रस्ताव मिलते ही कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से कार्य कराए जाएंगे।
विधायकों की निधि की पहली किस्त के रूप में डेढ़ -डेढ़ करोड़ रुपये मिले हुए हैं, जल्द ही जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर विकास कार्य प्रारंभ किया जाएगा। - ओम प्रकाश मिश्र, प्रभारी पीडी और डीडीओ