फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On the selection of ineligible for housing, two ADOs, 11 VDSs

आवास के लिए अपात्रों का चयन करने पर दो एडीओ, 11 वीडीओ पर गाज

Thu, 06 Dec 2018 11:55 PM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Thu, 06 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
On the selection of ineligible for housing, two ADOs, 11 VDSs
डेमो - फोटो : डेमो
डीपी प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों का चयन करने में दो एडीओ पंचायत और 11 वीडीओ पर गाज गिरी है।आरओ ने चार कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है, जबकि डीडीओ ने छह वीडीओ पर कार्रवाई करते हुए दो-दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में धांधली की परतें उधड़ने पर सीडीओ राजकमल यादव ने सख्त रुख अपना लिया है। अपात्रों का चयन करके मलाई काटने वाले सचिवों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जिले के सांगीपुर और गौरा के एडीओ पंचायत के साथ ही 11 वीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीडीओ सुदामा प्रसाद ने छह ग्रामविकास अधिकारियों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन



बाबागंज विकास खंड में तैनात नरेश कुमार यादव, विवेक प्रकाश कौलिक, कुलदीप त्रिपाठी, कालाकांकर ब्लाक में तैनात उदयभान सिंह, संग्रामगढ़ के आत्माराम मौर्य और मंगरौरा में तैनात जावेद अहमद की दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। जावेद अहमद के मानधाता में तैनाती के दौरान अपात्रों का चयन करने पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि सांगीपुर विकास खंड के एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद द्विवेदी और गौरा ब्लाक में तैनात कमलेश नारायण शुक्ल के वार्षिक वेतन वृद्धि को रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सिंह सांगीपुर, कृष्णकांत मिश्र बाबागंज, उमाशंकर सरोज बाबागंज, उदयप्रताप सिंह गौरा, इंद्र बहादुर सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed