फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On the insistence of calling DM-SP, the adamant relatives blocked the jam

डीएम व एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े परिजनों ने घंटो जाम किया अठेहा लालगंज हाई वे

Tue, 19 Oct 2021 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
On the insistence of calling DM-SP, the adamant relatives blocked the jam
ृत वृद्ध कल्लू वर्मा। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध दशा में हुई वृद्ध की मौत के मामले में डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने व घटना की एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर परिजनों ने मंगलवार को अठेहा-लालगंज हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ व नायब तहसीलदार के समझाने व एफआईआर दर्ज होने पर परिजन शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर तैयार हुए।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी का पुरवा गांव निवासी कल्लू वर्मा (75) सोमवार को साइकिल से सांगीपुर बाजार गए थे। शाम करीब पांच बजे वह सड़क के किनारे झुरमुट में घायल मिले। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सांगीपुर सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में लीलापुर के करीब उनकी मौत हो गई। पजिनों का आरोप है कि वह रुपये निकालने के लिए सांगीपुर स्थित बैंक गए थे।
विज्ञापन

रास्ते में किसी ने उनके रुपये और कागजात गायब करने के बाद उनकी हत्या कर दी। कल्लू के बेटे चंद्रप्रकाश का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर बदलवा दी। रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। बुधवार सुबह करीब आठ बजे परिजन शव लेकर अठेहा-लालगंज हाईवे पर ओरीपुर नौगीर गेट के पास आ गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग सड़क से हटने के लिए तैयार नहीं थे। लोग डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। बाद में नायब तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा व सीओ के समझाने पर परिजन मान गए। तब जाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सांगीपुर में सड़क हादसे वृद्ध की मौत से आक्रोशित परिजनों द्वारा लगाये गये जाम के दौरान जुटी भीड़?

सांगीपुर में सड़क हादसे वृद्ध की मौत से आक्रोशित परिजनों द्वारा लगाये गये जाम के दौरान जुटी भीड़?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed