फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On the highway in front of the hospital, the delivery victim gave birth to a newborn

अस्पताल के सामने हाईवे पर प्रसव पीड़िता ने नवजात को दिया जन्म

Wed, 01 Jan 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
On the highway in front of the hospital, the delivery victim gave birth to a newborn
.लालगंज में सीएचसी गेट पर बच्चा होने के बाद मां व बच्चे के साथ खड़े परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
नगर स्थित सीएचसी से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल जा रही प्रसूता को अस्पताल के सामने हाईवे पर प्रसव हो गया। मामले की जानकारी पर स्वास्थ्यकर्मियों ने आननफानन में जच्चा-बच्चा को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। सड़क किनारे महिला को प्रसव होने से लोगाें ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के घूरीपुर निवासी अनीता सिंह (30) पत्नी अनिल सिंह प्रसव पीड़ा के चलते मंगलवार को अपने ससुर शिवशंकर सिंह के साथ लालगंज सीएचसी आई थी। सीएचसी मे उसकी हालत देख स्टाफ नर्स ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद प्रसव पीड़िता अपने ससुर के साथ अस्पताल गेट पर पावर हाउस के सामने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बैठकर परिजनों का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन

इस दौरान उसकी पीड़ा बढ़ गई और राजमार्ग पर ही उसने नवजात को जन्म दे दिया। सूचना पर आसपास की महिलाएं पहुंचीं। इस बीच किसी ने अस्पतालकर्मियों को जानकारी दी तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। प्रसव पीड़िता व नवजात को स्ट्रेचर पर लादकर तत्काल सीएचसी के महिला वार्ड में ले जाया गया। यहां प्रसव पीड़िता व नवजात को भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड पर प्रसव होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस बारे मे अधीक्षक डा. अरविंद गुप्ता ने बताया कि प्रसूता को जिला अस्पताल दिखाने के लिए रेफर किया गया था। अस्पताल के समीप वह अपने परिजनों की प्रतीक्षा कर रही थी। उसको प्रसव के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है। जच्चा व बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।

.लालगंज सीएचसी गेट पर महिला के प्रसव के दौरान चादर लेकर ढकती तीमारदार।

.लालगंज सीएचसी गेट पर महिला के प्रसव के दौरान चादर लेकर ढकती तीमारदार।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed