{"_id":"5e5c117b8ebc3ef3947c31d6","slug":"on-the-day-of-holi-the-police-will-keep-an-eye-on-the-hoodlums-pratapgarh-news-ald2699592124","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दिन हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दिन हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
विज्ञापन
police
होली के बहाने हुड़दंगई कर माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की निगाह रहेगी। ऐसे लोगों का ब्यौरा पुलिस जुटाने लगी है। ताकि किसी भी तरह के विवाद की स्थिति पैदा होने पर ऐसे लोगों की भूमिका को खंगाला जा सके। पहले पुलिस व होली के बहाने हुड़दंगई करने वालों के बीच हुए बवाल को अफसर दुहराना नहीं चाहते।
पांच साल पहले शहर के चौक घंटाघर में होली के दिन होलियारों की टोली व पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ था। होली खेलने का समय समाप्त होने के बाद भी हाईवे पर रंग खेल रहे लोगों को मना करने पर पुलिस से विवाद हो गया था। बाद में पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां भांजी थी। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
इसके लिए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिसकर्मी अभी से ही होली के बहाने हुड़दंगई करने वालों का ब्यौरा जुटाने लगे हैं। केवल शहर में 586 लोगों को चिन्हित किया गया है। ऐसे लोगों पर होली के तीन दिन पहले से ही पुलिसकर्मियों की निगाह गड़ जाएगी।
विज्ञापन
उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही बराबर उनकी लोकेशन भी पुलिसकर्मी ट्रेस करते रहेंगे। शहर के साथ ही गांव में हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की निगाह रहेगी। ऐसे लोगों का नाम, पता व मोबाइल नंबर पुलिस जुटा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पूर्व की घटनाओं को देखते हुए होली के बहाने हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। ताकि जिले में सकुशल होली का पर्व संपन्न हो सके। थानावार पीस कमेटी की बैठक में सभी से आपसी भाईचारे की बात करते हुए शांतिपूर्वक होली का पर्व मनाने की अपेक्षा की जा रही है।