फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On sunny heavy cold Weather stern frown

धूप पर भारी ठंड मौसम का तेवर तल्ख,

Fri, 19 Dec 2014 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
On sunny heavy cold Weather stern frown
गुरुवार रात ठंड पूरे शबाब पर थी। गर्म कपड़े बेअसर साबित हो रहे थे। स्टेशन व रोडवेज बस अड्डा जैसे तमाम स्थलों पर यात्री अलाव ताप ठंड से बचाव करते रहे। हवाओं की गति में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे शुक्रवार को भी गलन बरकरार रही। कोहरे को चीरकर सूरज निकला तो लेकिन गलन और हवा के चलते धूप बेअसर रही। सुबह मौसम में 94 जबकि दोपहर मेें 54 प्रतिशत नमी रेकार्ड की गई। प्रथम पाली में कोहरा भी काफी रहा। हालांकि पश्चिमी पर उत्तरी हवा हावी रही, जिससे जल्दी ही कोहरा छंट गया। चूंकि पूरे दिन मौसम साफ रहा और दोपहर को ठंडी कम रही। ऐसे में शनिवार को कोहरा के साथ गलन भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


गलन बढ़ने से ठंडी का रुख तीखा हो चुका है। रात में मौसम साफ था। पश्चिमी और उत्तरी मिलीजुली हवा चल रही थी। मौसमविदों के मुताबिक उत्तरी हवा पश्चिमी से थोड़ी तेज थी। इसलिए सुबह कोहरा था और गलन भी ज्यादा रही। हालांकि उत्तरी हवा की गति अधिक होने के कारण कोहरा जल्दी छंट गया। गुरुवार रात गलन से ठिठुरते यात्रियों ने अलाव से राहत तलाशी। सुबह 9 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन यह लोगों को राहत नहीं दे सकी करीब दो घंटे बाद बादलों ने आसमान को घेर लिया। धूप हटते ही ठंड ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। शाम के वक्त गलन और बढ़ गई। ठंडी हवाओं और गलन ने बाजारों पर भी असर दिखाया। शाम के पहले ही बाजारों में सन्नाटा फैलने लगा। मौसमविदों का अनुमान है कि हवा की गति पूर्ववत है। लिहाजा शनिवार सुबह भी कोहरा पड़ेगा। गलन भी बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed