फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On seeing the vaccination team, the elderly went to the farm

टीकाकरण टीम को देखते हुए खेत चले गए लोग

Tue, 25 May 2021 01:55 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
On seeing the vaccination team, the elderly went to the farm
कोरोना का टीका लगाने के लिए गांव में पहुंची टीम को देखते ही बुजुर्ग खेत की ओर चल पड़े। लोगों ने टीका लगवाने से हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों को बगैर टीकाकरण किए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को रानीगंज सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मचारी नरसिंहगढ़, तौकलपुर, भिखनापुर, पवारपुर, पूरे रामसहाय, कुकरी का पुरवा और कसियाभानपुर गांव में टीकाकरण के लिए गए थे।
विज्ञापन

यहां के ग्रामीणों ने पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों से टीका न लगवाने की बात कही। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वे नाराज हो गए। कई लोग जानवर लेकर खेत की ओर चले गए। इससे टीम को बगैर टीकाकरण के लौटना पड़ा। डिप्टी सीएमओ और कोरोना टीकाकरण के नोडल अफसर डॉक्टर सीपी शर्मा ने बताया कि टीकाकरण न कराने वाले लोगों को बाद में पछताना पड़ेगा। जिन लोगों को टीका लग रहा है, उन्हें भी कोरोना हो सकता है, लेकिन जान जाने का खतरा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed