फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On Nagpanchami, Nagdev was worshiped from house to house, offered milk, lava and sought blessings

नागपंचमी पर घर- घर पूजे गए नागदेव, दूध, लावा अर्पित कर मांगी मन्नतें

Sat, 14 Aug 2021 01:10 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 14 Aug 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
On Nagpanchami, Nagdev was worshiped from house to house, offered milk, lava and sought blessings
शुक्रवार को नागपचंमी के पर्व पर घर-घर नागदेवता की पूजा हुई। महिलाओं ने सुबह पारंपरिक पूजन स्थल, मंदिरों में पहुंचकर दूध-लावा सहित पूजन सामाग्री अर्पित कर नागदेवता की विधि-विधान से पूजा की। मंदिरों व नदियों के तट पर पुरोहितों ने कालसर्प योग की शांति कराई। वहीं गांवों में बगीचों में जगह-जगह झूले का आयोजन हुआ। कजरी व पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


नागपंचमी के पर्व पर नागदेवता की पूजा होती है। पौराणिक मान्यता है कि नागपंचमी नागदेवता के पूजन का विशेष दिन है। पूजन-अर्चन करने से वह परिवार की रक्षा करते हैं। कभी कोई बला नहीं आती। शुक्रवार को नागपंचमी के दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा के लिए पारंपरिक पूजन स्थलों के लिए चल पड़ीं।
विज्ञापन


शहर के स्टेशन रोड, मां बेल्हादेवीधाम स्थित सई नदी के तट पर, सीताराम धाम, दहिलामऊ स्थित शिवमंदिर सहित शहर के सभी पारंपरिक पूजन स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं ने नागदेवता की विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान नाग देवता से परिवार की सलामती की दुआएं मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंचल के रानीगंज क्षेत्र में रामापुर स्थित गुडिय़ा का तालाब, सहिजवार, रस्तीपुर, गौरा, थरिया, सुवंसा, जामतली में भी महिलाओं ने पारंपरिक स्थलों पर नागदेवता की पूजा कर मन्नतें मांगीं। पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर क्षेत्र में भी जगह-जगह महिलाओं ने पारंपरिक स्थानों पर दूध, लावा अर्पित कर नागदेवता की पूजा की। नागपंचमी पर शहर से लेकर गांव तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। आचार्य पंडित आलोक मिश्र ने बताया कि नागपंचमी पर नागदेवता की विशेष पूजा की जाती है। वह घर- परिवार की रक्षा करते है।

शिवालयों में हर- हर, बम-बम की गूंज
नागपंचमी के पर्व पर शुक्रवार को पौराणिक शिवालयों में भक्तों का भीड़ रही। धतूर, मदार, बेलपत्र आदि अर्पित कर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मत्था टेका। परिवार की सुख-शांति की मन्नतें मांगीं। दिनभर दर्शन-पूजन का दौर चला। बाबा बेलखरनाथ धाम में भोर में महाआरती के बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ।

सोशल डिस्टेंसिंग के बीच दर्शन-पूजन हुआ। महिलाओं ने मंदिर परिसर में नागदेवता को दूध-लावा अर्पित किया। हौदेश्वरनाथ में भी दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ रही। यही हाल लालगंज क्षेत्र में स्थित घुइसरनाथधाम का भी रहा। भक्तों ने सोशलडिस्टेंसिंग के बीच दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।


भाइयों ने निभाई गुड़िया पीटने की परंपरा, बहनों की रक्षा का लिया संकल्प
नागपंचमी पर सदियों से चली आ रही गुडिय़ा पीटने की परंपरा इस बार भी भाइयों ने निभाई। रानीगंज, लालगंज, पट्टी, कुंडा व सदर क्षेत्र में तालाबों में भाइयों ने कपड़े से निर्मित गुड़िया फेंकी। भाइयों ने डंडे से उस पर प्रहार करने के साथ परंपरा निभाई और बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।

नाग पंचमी पर बेल्हा देवी धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

नाग पंचमी पर बेल्हा देवी धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed