फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   On demanding dowry the groom was tied to a tree baratis were also made hostage

प्रतापगढ़ : दहेज की मांग करने पर दूल्हे को पेड़ से बांधा, बरातियों को भी बनाया गया बंधक

Thu, 15 Jun 2023 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 01:36 PM IST
सार

बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे दूल्हे को जयमाल के दौरान दहेज की मांग करना महंगा पड़ गया। उसकी मांग सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए। पहले तो समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात न बनने पर दूल्हे को पेड़ से बांध दिया गया। कई बरातियों को भी बंधक बनाया गया है।

विज्ञापन
On demanding dowry the groom was tied to a tree baratis were also made hostage
दहेज की मांग करने पर दूल्हे को पेड़ से बांधा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जयमाल के दौरान अचानक दहेज की मांग करना दूल्हे और उसके परिजनों को भारी पड़ गया। आक्रोशित घर वालों ने दूल्हे समेत बरातियों को बंंधक बना लिया। दूल्हे को पेड़ से बांध दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई। पूरे दिन पंचायत चलती रही, लेकिन इसका नतीजा नहीं निकला। 

विज्ञापन




विज्ञापन




मानधाता क्षेत्र के हरखपुर में बुधवार की रात जौनपुर से बरात आई थी। जयमाल के दौरान अचानक दूल्हा दहेज की मांग करने लगा। इससे दुल्हन के घर वालों में सन्नाटा पसर गया। पहले तो लोगों ने उसको समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह अपनी बात पर अड़ा रहा तो आक्रोशित परिवार के लोगों ने दूल्हे अमरजीत को पेड़ से बांध दिया। साथ ही दूल्हे के कई रिश्तेदारों और बरातियों को भी बंधक बना लिया। इससे बरात में अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। थाने पर दिन भर पंचायत चलती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed