{"_id":"5d30bd8d8ebc3e6cb713c140","slug":"old-women-murder-in-rivalry-pratapgarh-news-ald2497985157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में वृद्धा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में वृद्धा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन
लालगंज के पूरे तिलकराम ताजपुर में वृद्ध महिला की पीटकर हत्या के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : PRATAPGARH
रंजिश में वृद्धा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
लालगंज के पूरे तिलकराम ताजपुर गांव की घटना, दस के खिलाफ केस, छह हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। रंजिश के चलते घर पर धावा बोलकर वृद्धा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। छह लोगाें को हिरासत में लिया गया है। घटना से गांव में तनाव है।
लालगंज कोतवाली के पूरे तिलकराम ताजपुर निवासी रमेश वर्मा व बुधराम वर्मा के बीच रंजिश है। बुधवार की रात नौ बजे एक राय होकर बुधराम वर्मा उर्फ लाला समेत दस लोगों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर रमेश के घर पर धावा बोेल दिया। हमलावराें ने मल्हना देवी (65) पत्नी स्व. रामदेव की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमले में अनंते, अनिल, बलवंत व सुनील घायल हो गए। आरोपी दहशत फैलाने के लिए अवैध असलहा भी लहराते रहे। परिजन महिला को अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलाें को उपचार के लिए लालगंज सीएचसी लाया गया है। मामले में मृतका के बेटे रमेश वर्मा की तहरीर पर बुधराम वर्मा, धीरज वर्मा, राजू वर्मा, राहुल, विकास वर्मा व पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना में नामजद दो आरोपियाें समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाल ने बताया कि महिला की मौत मारपीट के दौरान गिरने पर चोट लगने से हुई है। आरोपियाें को पूछताछ के लिए हिरासत में लाया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपियाें के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।