{"_id":"585043594f1c1bc37b649900","slug":"old-women-died-by-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आई वृद्धा की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में आई वृद्धा की ठंड से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे में लाइट जलाकर जाते दुपहिया वाहन चालक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिश्तेदारी आई वृद्धा की ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। रिश्तेदारों ने वृद्धा के शव को उसके घर भेजा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अमहटा निवासी बाबूलाल के घर पर जनपद इलाहाबाद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के जमुआरी की रहने वाली रिश्तेदारी रामरती (70) पत्नी छोटेलाल आई थी। सोमवार की आधी रात अचानक रामरती को ठंड लग गई। वह कांपने लगी। यह देख रिश्तेदार परेशान हो उठे। आनन-फानन में उसे लेकर लोग अस्पताल भागे। डॉक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। यह सुनने के बाद लोग शव लेकर घर चले गए। घटना की जानकारी रात में ही लोगों ने रामरती के परिजनों को दी। खबर मिलते ही लोग रोने-बिलखने लगे। मंगलवार की सुबह शव उसके घर भेजा गया। बतादें कि अभी तक जनपद में ठंड की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो चुकी है।
दोपहर में धूप खिलने से गलन से मिली राहत`
पछुवा हवाओं के शिथिल होते ही मंगलवार को गलन भरी ठंड के तेवर ढीले हो गए। दोपहर में निकली धूप से लोगों ने जहां राहत की सांस ली, लेकिन कोहरे का कहर जारी रहा। सुबह घना कोहरा छाए रहने से वाहन जहां रेंगते रहे, वहीं स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की सुबह एक बार फिर कोहरे की घनी चादर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। घना कोहरा छाए रहने से जहां आवागमन प्रभावित रहा, वहीं गलन भरी ठंड से लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर करीब बारह बजे निकली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। पछुवा हवाओं के शिथिल होते ही गलन भरी ठंड से निजात मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान बढ़कर 12.0 परर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि हवाओं के उतार-चढ़ाव से ठंड का स्वरूप पल-पल बदल रहा है। उन्होंने बताया कि गलन भरी का दौर का जारी रहेगा, हालांकि बुधवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त किया है।