फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old woman dies, son injured after being hit by dumper

Pratapgarh News: डंपर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, बेटा घायल

Sat, 17 Feb 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies, son injured after being hit by dumper
डंपर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन




- दवा करवा कर बेटे संग बाइक से लौटते समय कुसुवापुर पुल पर हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी



लवाना। बेटे संग बाइक से दवा करवा कर घर लौटते समय डंपर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। दुर्घटना में बेटा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने डंपर और चालक को हिरासत में ले लिया है।



नवाबगंज थाना क्षेत्र के अब्दुल वाहिदगंज निवासी प्रेमा देवी (70) बीमार चल रही थीं। शुक्रवार को वह अपने बेटे दुर्गेश उर्फ राजू के साथ बाइक से दोपहर में कुंडा इलाज कराने आई थीं। दवा लेकर वह करीब साढ़े पांच बजे वापस घर लौट रही थीं। जैसी ही संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुवापुर पुल के पास पहुंची, बगल से ओवरटेक कर रहे गिट्टी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और प्रेमा देवी उसके चक्के के नीचे आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, बेटा बाइक समेत दूसरी तरफ जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर से कुचलने के बाद वृद्धा का शव क्षत-विछत हो गया। सूचना पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया और ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले लिया। महिला की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। प्रेमा देवी के पांच बेटे और दो बेटियां हैं। पति राम सजीवन की मौत पहले ही हो चुकी है। मां की मौत से बेटे- बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

............
फोटो -43
युवक की खोजबीन में हलाकान रही पुलिस, युवक के लौटने पर मिली राहत
कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिवारी गांव निवासी विजय पटेल (19) कुंडा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अपने साथी संग 11 फरवरी की शाम को निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। मामले को लेकर परिजनों संग पहुंचे ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर मिलने के बाद कुंडा पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगवाया। बृहस्पतिवार की रात युवक अपने घर पहुंचा। शुक्रवार सुबह उसके पहुंचने की जानकारी जब पुलिस को हुई तो राहत की सांस ली। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि युवक गलती से प्रयागराज पहुंच कर दूसरी ट्रेन पर चढ़ गया जिससे वह भटक गया था। वह सकुशल घर वापस लौट आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed