फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old man's body found in pond, case of murder filed against father and son

Pratapgarh News: तालाब में मिला बुजुर्ग का शव, पिता-पुत्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 08 Jul 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Old man's body found in pond, case of murder filed against father and son
पट्टी कोतवाली के आशापुर में संदिग्ध दशा में वृद्ध की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
पट्टी कोतवाली के आशापुर अठगवां में घर के करीब तालाब में मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उड़ैयाडीह। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आशापुर अठगवां में शनिवार की सुबह राम अक्षैबर मिश्रा (75) का शव संदिग्ध हालत में घर के करीब तालाब में मिला। शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है।
आशापुर अठगवां निवासी राम अक्षैबर मिश्रा शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सो रहे थे। रात दो बजे तक वह परिजनों को चारपाई पर सोते दिखे थे। शनिवार की सुबह परिजन उठे तो वह चारपाई पर नजर नहीं आए। लोगों ने समझा कि दैनिक क्रिया के लिए बाहर गए होंगे।
विज्ञापन

काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटे तो घर वाले उनकी तलाश करने लगे। खोजबीन के दौरान घर से सौ मीटर दूर तालाब के किनारे उनका शव पड़ा मिला। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन शुरू की और लोगों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अक्षैबर के हाथ, चेहरे व पीठ में चोट के निशान भी देखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत अक्षैबर के बेटे रंजीत मिश्रा ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पड़ोसी अनंत मिश्रा व उसके बेटे अतुल मिश्रा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। उसका आरोप था कि पुरानी रंजिश में दोनों ने हत्या की धमकी दी थी। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।
कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि काफी समय से दोनों पक्षों के बीच जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। दो वर्ष पहले भी मारपीट भी हुई थी। रंजीत और उनके पुत्र शैलेंद्र मिश्रा पर भी पूर्व की घटनाओं में भी मुकदमा दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबने से होने की बात सामने आई है। शरीर के कुछ हिस्सों में खरोंच के निशान भी हैं। विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

-----------------
तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात
शिवगढ़। आशापुर अठगवां के तालाब में बुजुर्ग राम अक्षैबर मिश्रा का शव मिलने की सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई है। हत्या के आरोपी पड़ोस के रहने वाले हैं, इसलिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। तनाव को देखते हुए रात में भी पुलिसकर्मी गांव में ही बने रहे। संवाद

पट्टी कोतवाली के आशापुर में संदिग्ध दशा में वृद्ध की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद

पट्टी कोतवाली के आशापुर में संदिग्ध दशा में वृद्ध की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed