फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old man stabbed to death over paddy cutting dispute, force deployed in village due to tension

Pratapgarh : धान काटने के विवाद में वृद्ध की चाकू मारकर हत्या, तनाव के चलते गांव में फोर्स तैनात

Mon, 28 Oct 2024 03:10 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (प्रतापगढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (प्रतापगढ़)। Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 03:10 PM IST
सार

धान कटाने के विवाद को लेकर एक वृद्ध की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। तमाम अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Old man stabbed to death over paddy cutting dispute, force deployed in village due to tension
राम लखन सरोज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लालगंज के संग्रामगढ़ इलाके में धान कटाने के विवाद में एक वृद्ध की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना फैलाते ही इलाके में तनाव बढ़ गया। सूचना पर लालगंज सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं घटना के बाद हत्यारोपी घर से फरार हो गया।

विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी राम लखन सरोज (60) सोमवार करीब 10 बजे घर से धान कटाने के लिए निकले थे। बताते हैं कि पड़ोसी के यहां वह हार्वेस्टर मशीन के बारे में जानकारी करने गए था। आरोप है कि इस दौरान पड़ोसी युवक ने राम लखन पर चाकू से हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपी ने उस पर चाकू से की वार किए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए संग्रामगढ़ सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने हालत नाज़ुक देख जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां रास्ते में राम-लखन की सांसें थम गई। इस पर परिजन शव लेकर लौट आए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। इधर सूचना मिलने पर संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, सीओ लालगंज राम सूरत सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना के बाद हत्यारोपी घर से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के सात बेटियां व दो बेटे 

काशीपुर गांव निवासी मृतक राम-लखन के सात बेटियां व दो बेटे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी लालगंज राम सूरत सोनकर ने कहा कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्याकांड के पीछे के असल कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

एएसपी भी पहुंचे काशीपुर गांव 

संग्रामगढ़ इलाके में चाकू से गोद कर युवक की हत्या किए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और घटना की बाबत परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया है जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed