फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   old man murder in lalganj

लालगंज में बाइक सवार वृद्ध की डंडे से पीटकर हत्या

Wed, 27 May 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
old man murder in lalganj
लालगंज। पुलिस को चुनौती देते हुए बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने बेटे संग बाइक से घर जा रहे वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के सराय रायजू महिमा का पुरवा निवासी रामहर्ष (60) मंगलवार को अपने बेटे विनोद के साथ बाइक से लालगंज बाजार आया था। उसने स्टेट बैंक आफ इंडिया से रुपये निकाले। इसके बाद बाजार से घर का सामान खरीदा। बाइक से पिता-पुत्र घर लौट रहे थे। लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज बाजार के करीब उदियापुर पहुंचने पर पीछे से बाइक लेकर दो युवक पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने डंडे से रामहर्ष के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह बाइक से गिर पड़ा। यह देख आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल रामहर्ष को उपचार के लिए लालगंज सीएचसी लाया गया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक के बेटे विनोद ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। हो सकता है बदमाशों को उस पर हमला करने के लिए भेजा गया हो। उससे पूछताछ के बाद पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुट गई। लालगंज कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed