फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old man dies in bull attack

Pratapgarh News: सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Old man dies in bull attack
सदर बाजार में सांड़ के हमले में बुजुर्ग मोहम्मद अलीम की मौत हो गई। जिससे घर में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

शहर के अजीत नगर निवासी मोहम्मद अलीम (75) शनिवार को मगरिब की नमाज पढ़ने के लिए नूरी मस्जिद गए थे। नमाज पढ़कर वह घर जा रहे थे।
इस बीच सांड़ व गाय का झुंड आता देख वह उनसे बचने के लिए एक ओर भागे। इस बीच सांड़ ने उन पर हमला कर हवा में उछाल दिया। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल अलीम को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां सिर व रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण देर रात उनकी मौत हो गई।

खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। ईओ राम अचल कुरील ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। कुछ दिनों पहले करीब दो सौ छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेजा गया है। जो बचे हैं उन्हें भी गो संरक्षण केंद्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed