फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Old man dies after being hit by a speeding tractor, two seriously injured

Pratapgarh News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Wed, 24 May 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by a speeding tractor, two seriously injured
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन



उदयपुर में हुए हादसे के बाद पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक फरार

फ़ोटो--32, 33



लालगंज। अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौके पर मौत हो गयी। हादसे में युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सांगीपुर के भैरवन गांव निवासी रामकिशुन यादव(75) बुधवार को दोपहर अपनी पौत्री मंजू (22) पुत्री को लेकर गांव के कुलदीप मिश्र(25) के साथ बाइक से अमेठी जिले के सैंठा स्थित दुर्गन भवानी धाम जा रहे थे। रास्ते मे उदयपुर के दलापट्टी-अठेहा मोड़ पर सामने से आ रहे अज्ञात चालक ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गयी और पौत्री व बाइक चालक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को इलाज के लिए सांगीपुर सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने रामकिशुन यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मंजू व कुलदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद अनियंत्रितट्रैक्टर पलट गया और चालक भाग निकला। उदयपुर एसओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मौत की जानकारी पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed