{"_id":"69136f5a794ef4011a03b147","slug":"officials-are-unable-to-build-cremation-grounds-in-villages-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-151652-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अफसर नहीं बनवा पा रहे गांवों में अंत्येष्टि स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अफसर नहीं बनवा पा रहे गांवों में अंत्येष्टि स्थल
विज्ञापन
जनपद के 19 गांवों में अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृति मिली थी। ग्राम पंचायतों के खातों में धनराशि भी पहुंच गई है। हैरत की बात यह कि 75 लाख दबाकर बैठे तीन ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिव पर अफसर दबाव तक नहीं बना पा रहे हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए 19 ग्राम पंचायतों का चयन करते हुए शासन ने तकरीबन 4.75 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। बजट स्वीकृत होने के बाद 16 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा कर लिया गया है लेकिन आठ माह का समय समाप्त होने के बावजूद कोटवा शुकुलपुर, धनसारी और रामपुर गौरी ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल की नींव खोदाई का काम तक प्रारंभ नहीं हो सका।
शासन से मिलने वाले बजट से अंत्येष्टि स्थल निर्माण के साथ छाया स्थल, पेयजल के लिए हैंडपंप, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जिससे ग्रामीणों को किसी के अंतिम संस्कार में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।