फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Officers made distance from the last farewell of the soldier who died of illness

बीमारी से मरे सैनिक की अंतिम विदाई से अफसरों ने बनाई दूरी

Sun, 01 Aug 2021 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Aug 2021 10:24 PM IST
सार

बीमारी की गिरफ्त में आए सैनिक की अंतिम विदाई में प्रशासनिक अफसरों के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा। रविवार को प्रयागराज से आए सेना की सलामी के बाद परिजन पार्थिव शरीर लेकर अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज रवाना हुए।

विज्ञापन
Officers made distance from the last farewell of the soldier who died of illness
prayagraj news : शहीद चंद्रलोक तिवारी (फाइल फोटो)। - फोटो : pratapgarh

विस्तार

बीमारी की गिरफ्त में आए सैनिक की अंतिम विदाई में प्रशासनिक अफसरों के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा। रविवार को प्रयागराज से आए सेना की सलामी के बाद परिजन पार्थिव शरीर लेकर अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज रवाना हुए।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के सराय नानकार निवासी चंद्रलोक तिवारी (26) सेना में राजस्थान की जोधपुर बटालियन में तैनात थे। अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के सैनिक अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार की रात चंद्रलोक ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रविवार भोर में उनका पार्थिव शरीर लेकर सैनिक एंबुलेंस से घर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रयागराज से ग्रुप कमांडर अनिल कुमार पुनिया के नेतृत्व में आए सैनिकों ने अंतिम सलामी दी। उधर चंद्रलोक के अंतिम संस्कार से प्रशासनिक अधिकारी दूरी बनाए रहे, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश दिखा। परशुराम सेना के अध्यक्ष अनिल पांडेय ने अधिकारियों से बात करते हुए भेदभाव पर नाराजगी जताई। कुछ देर बाद एसडीएम रानीगंज पहुुंचे, मगर कोई व्यवस्था नहीं कर सके। परिजन पार्थिव शरीर को प्राइवेट वाहन से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed