फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Observer inspected the critical booths, instructed to make up for the shortcomings

प्रेक्षक ने क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण, कमियों को पूरा करने का दिया निर्देश

Sat, 19 Feb 2022 12:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Observer inspected the critical booths, instructed to make up for the shortcomings
प्रेक्षक ने क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण, कमियों को पूरा करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

महुली मंडी में ईवीएम मशीनों की तैयारियों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सदर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक एसए रमन ने शुक्रवार को क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बूथ नंबर अंदर लिखे होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए बाहर लिखने को कहा। पानी, बिजली सहित सभी सुविधाओं को पूर्ण कराने के लिए आरओ को निर्देश दिया।
शुक्रवार को महुली मंडी में ईवीएम मशीनों की तैयारियों का निरीक्षण करने के उपरांत क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय कोलबजरडीह के अंदर बूथ नंबर लिखे होने पर नाराजगी जताई और बाहर लिखने को कहा। प्राथमिक विद्यालय कमालुद्दीनपुर, प्राथमिक विद्यालय मिश्ररौली, संविलियन विद्यालय अंतू, प्राथमिक विद्यालय टाउन एरिया अंतू बाजार, प्राथमिक विद्यालय आमामऊ, प्राथमिक विद्यालय शुकुलपुर, प्राथमिक विद्यालय गड़वारा, पंचायत भवन गौरवारी का निरीक्षण किया और मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का जायजा लिया। कमियों को ठीक कराने के लिए आरओ को निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता कदापि न बरत जाये और निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराया जाये।
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम ने पकड़े 1,97,200 रुपये
कागज दिखाने में फेल होने पर कोषागार के डबल लॉक रखा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। डीएम की फटकार के बाद उड़नदस्तों ने तेजी दिखाना प्रारंभ कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस की मदद से हुई जांच में 1,97,200 रुपये बरामद किए गए। कागजात दिखाने में फेल होने पर रुपये डबल लॉक में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कुंडा में उड़नदस्ता प्रथम के मजिस्ट्रेट विजय सिंह ने लेहदरी पुल थाना नवाबगंज के पास वाहन जांच के दौरान रंजीत पटेल निवासी पट्टी के पास से 77,500, नौशाद आलम निवासी कुंडा के पास से 60,000 और मुकेश मौर्या निवासी सलोन रायबरेली के पास 59,700 रुपये बरामद किए। रुपये लेकर चलने वाले इन व्यक्तियों के पास कोई कागजात न होने और चुनाव में दुरप्रयोग की आशंका पर रुपये कोषागार के डबल लॉक में रखे गए हैं।
आज 129 दिव्यांग और बुजुर्ग करेंगे मतदान
शनिवार को घर-घर पहुंचेगी टीम
प्रतापगढ़। जिले के 129 दिव्यांग और बुजुर्ग शनिवार को पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। शनिवार को मोबाइल टीम मतदाताओं के घर जाएगी। इसके लिए टीम का गठन पहले ही कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में दिव्यांग एवं 80 वर्ष के अधिक के वह मतदाता जो मतदान केंद्र पर आने में असमर्थ हैं। जिन्होंने फार्म 12डी भर कर आवेदन किया है। ऐसे मतदाताओं का शनिवार को मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को 129 दिव्यांग और बुजुर्गों का मतदान कराने के लिए टीम के सदस्य घर-घर जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र सदर के 11, रामपुरखास के 17, बाबागंज के 10, पट्टी के 08, कुंडा के 43, विश्वनाथगंज के 5 व रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के 35 मतदाता शामिल हैं।डीएम ने बताया कि विधानसभावार नामित पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारी प्रथम, माइक्रो आब्जर्वर को निर्देशित किया है कि विधानसभा क्षेत्रों के निर्धारित स्थलों पर वाहन से मतदाता के घर पर जाकर मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्षतापूर्वक, शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed