{"_id":"6310f9827076560afc008278","slug":"objection-raised-by-the-dead-woman-to-stop-the-dismissal-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : जमीन की खारिज दाखिल रोकने के लिए मृत महिला की तरफ से लगाई गई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : जमीन की खारिज दाखिल रोकने के लिए मृत महिला की तरफ से लगाई गई आपत्ति
Thu, 01 Sep 2022 11:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:57 PM IST
सार
तहसील के एक अधिवक्ता ने अपना वकालतनामा लगाकर जमीन की खारिज दाखिल में मृत महिला इंदू देवी की आपत्ति लगा दी। इसकी जानकारी कुंडा के कबरियागंज निवासी आनंद शुक्ला को हुई तो उन्होंने अपनी मां को बताया कि नानी जिंदा हो गई हैं।
विज्ञापन
fraud new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मम्मी, नानी अभी जिंदा हैं। हां ! क्या बोल रहे हो...। मम्मी नानी जिंदा हो गई हैं। तहसील में उन्होंने एक जमीन की खारिज दाखिल में आपत्ति लगाई है। क्या कह रहे हो, कुछ समझ नहीं आ रहा। यह बातें एक मां और बेटे के बीच हो रही थीं। घटना के बारे में सुनकर महिला भी अवाक रह गई। हालांकि बाद में यह मामला सुलझ गया।
विज्ञापन
हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव निवासी इंदू देवी को गुजरे आठ वर्ष हो चुके हैं। उनके तीन बेटों अशोक, राजेश व संतोष ने उनकी एक जमीन वैष्णो कालानी में कुंडा की बेच दी थी। उसी जमीन के बगल एक व्यक्ति ने भी जमीन ली है। इसी जमीन की खारिज दाखिल रोकने के लिए इंदू देवी को जिंदा कर दिया गया।
विज्ञापन
तहसील के एक अधिवक्ता ने अपना वकालतनामा लगाकर जमीन की खारिज दाखिल में मृत महिला इंदू देवी की आपत्ति लगा दी। इसकी जानकारी कुंडा के कबरियागंज निवासी आनंद शुक्ला को हुई तो उन्होंने अपनी मां को बताया कि नानी जिंदा हो गई हैं। यह बात सुनकर उनकी मां भी अवाक रह गईं। वकालतनामा लगाने वाले अधिवक्ता ने बाद में माफी मांग ली और अपना वकालतनामा वापस ले लिया।
विज्ञापन