फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Oath administered to newly elected office bearers of The Bar Association

दि बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to newly elected office bearers of The Bar Association
दि बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन

कुंडा। दि बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुक्रवार को तहसील में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ली। मुख्य अतिथि शासकीय अधिवक्ता व बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि कुंडा के अधिवक्ताओं को बार काउंसिल से अधिक से अधिक सहयोग दिलाया जाएगा। यहां के अधिवक्ताओं के साथ बार काउंसिल हमेशा खड़ा रहेगी। कहा कि अधिवक्ताओं के कारण कोर्ट कम से कम बंद हो, इसका हमें ध्यान रखना होगा। इससे न सिर्फ वादकारियों का नुकसान होता है, बल्कि नए अधिवक्ताओं को भी समस्या होती है। विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता वादकारी और अधिकारी के बीच की कड़ी होते हैं। उन्हें अपनी इस भूमिका को समझकर कदम उठाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल सिंह ने की। इस दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन सत्येंद्र प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सहित अध्यक्ष शीतला प्रसाद केसरवानी व मंत्री कौशलेश पांडेय को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विजय तिवारी, शीतला प्रसाद यादव, केके सिंह, श्रीकृष्ण शुक्ला, श्याम पांडेय, सतीशचंद्र मिश्रा, रामचंदर विश्वकर्मा, भीष्म नरायण पांडेय, दिवाकर पांडेय, हनुमान पांडेय, अरविंद पांडेय, चंदन, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
बाबागंज ब्लॉक परिसर में कमरे का ताला तोड़कर चोरी
बाबागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाबागंज स्थित ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद अंदर रखा इनवर्टर बैटरी उठा ले गए। शुक्रवार को जेई एमआई रामअंजोर पांडेय ने सूचना संग्रामगढ़ पुलिस को दी। ब्लॉककर्मियों ने बताया कि बाबागंज ब्लॉक में चौकीदार का पद खाली है। इससे शाम होते ही ब्लॉक परिसर में सन्नाटा छा जाता है। कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर चौकीदार की नियुक्ति की मांग की गई, लेकिन अभी तक चौकीदार ब्लॉक परिसर में तैनात नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट बनने पर ग्रामीणों ने किया सम्मान
कुंडा। बढ़ईपुर गांव के अमित यादव का चयन सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। इससे गांव के लोगों में खुशी है। ग्रामीणों ने गांव स्थित सेनानी स्कूल में आयोजित समारोह में अमित यादव को सम्मानित किया। इस दौरान सहायक अध्यापक कृपाशंकर पटेल को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप ने सेनानी स्कूल के बच्चों को अमित से प्रेरणा लेने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed