फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Number of patients decreased, 12 people got infected

मरीजों की संख्या घटी, 12 लोग मिले संक्रमित

Mon, 31 Jan 2022 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Number of patients decreased, 12 people got infected
कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच रविवार का दिनभर राहत भरा रहा। मरीजों की संख्या कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। रविवार को चौबीस घंटे के भीतर जिले में सिर्फ 12 लोग संक्रमित मिले। हालांकि इसके पीछे कम जांच होना भी कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक जिले में 480 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 178 है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है। रविवार को कुल 2288 लोगों की जांच रिपोर्ट में शहर के चिलबिला, टेउंगा, सिटी व लालगंज और पट्टी में रहने वाले कुल 12 लोग कोरोना से पीड़ित मिले। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि कोरोना संक्रमितों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। जिले में अब कुल 178 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

आठ हजार लोगों का किया गया टीकाकरण
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल, पीएचसी सुखपाल नगर, लालगंज, रानीगंज, कुंडा, पट्टी समेत कुल 175 स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए कुल आठ हजार लोगों को टीका लगाया। अवकाश की वजह से रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारियों व बुजुर्गों को बूस्टर डोज नहीं लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed