फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   nter student committed suicide by hanging himself inside the house

Pratapgarh : इंटर के छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, चल रही थी बोर्ड परीक्षा

Wed, 28 Feb 2024 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 12:33 PM IST
सार

मंगलवार रात नौ बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।बुधवार सुबह दरवाजा नहीं खुला तो मां शिवकुमारी ने आवाज लगाई।कमरे के अंदर से जबाब न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया।

विज्ञापन
nter student committed suicide by hanging himself inside the house
विशाल कुमार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटर का छात्र घर के अंदर मफलर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सोनाही गांव के बनारसी का बेटा विशाल कुमार (18) कालूराम इंटर कॉलेज का छात्र है। उसकी इंटर की परीक्षा चल रही है। परिजनों के अनुसार परीक्षा को लेकर वह एक सप्ताह से बहुत तनाव में चल रहा था। 

विज्ञापन



मंगलवार रात नौ बजे वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।बुधवार सुबह दरवाजा नहीं खुला तो मां शिवकुमारी ने आवाज लगाई। कमरे के अंदर से जबाब न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। मां ने बेटे का शव फांसी के फंदे पर लटकता देख बेहोश हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिलीपपुर राधेश्याम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक का पिता मुंबई में रहते हैं ।सूचना पर वह वहां से रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed