फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now the corona infected patients take treatment in trama centre

अब ट्रामा सेंटर में भर्ती होंगे संक्रमित मरीज

Sat, 16 May 2020 11:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
now the corona infected patients take treatment in trama centre
प्रयागराज के कोटवा बनी में तैयार कोविड-19 लेवल वन अस्पताल संक्रमित मरीजों से फुल हो चुका है। जिसके चलते अब जिले के गायघाट रोड स्थित ट्रामा सेंटर में तैयार अस्पताल में संक्रमित मरीज रखे जाएंगे। कौशांबी के भी मरीजों को यहीं लाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में अभी तक मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को प्रयागराज के कोटवा बनी पीएचसी भेजा जाता रहा। वहां प्रयागराज व कौशांबी के भी संक्रमित मरीजों को रखा जा रहा था। 30 संक्रमित मरीजों का अस्पताल में रखकर उपचार होता है। अब लेवल वन अस्पताल संक्रमितों से फुल हो गया है। जिसे देखते हुए गायघाट रोड पूरे केशवराय में बने ट्रामा सेंटर को लेवल वन अस्पताल बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब जिले के संक्रमित मरीजों को ट्रामा सेंटर लेवल वन अस्पताल में रखकर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां कौशांबी के भी मरीजों को भर्ती किया जाएगा। अस्पताल को फिर से प्रारंभ करने के लिए सीएमओ की देखरेख में दो दिनों से प्रशिक्षण चल रहा था। डाक्टरों व कर्मचारियों की टीम पूरी तरह से तैयार कर दी गई है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज का कोटवा बनी अस्पताल संक्रमित मरीजों से फुल हो गया है। अब ट्रामा सेंटर में मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed