{"_id":"5cace61abdec2213f52b8cd2","slug":"now-pay-your-electricity-bill-at-ration-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोटेदार के यहां जमा करिए बिजली बिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोटेदार के यहां जमा करिए बिजली बिल
Wed, 10 Apr 2019 12:06 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली का बिल जमा करने के लिए उपकेंद्र का चक्कर नहीं काटना होगा। बल्कि कोटेदार के यहां राशन या फिर मिट्टी का तेल लेते समय ई-पास से बिल का भुगतान कर सकते हैं। शासन ने कोटेदारों को पत्र भेजकर बिजली का बिल जमा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
बिजली का बिल जमा करने के लिए अभी तक उपभोक्तओं को बिजली कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता था। ऐसा अब नहीं होगा, बल्कि वे घर बैठे सुबह शाम बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। गांव के कोटेदारों को मिली ई-पॉस को बिजली का बिल जमा करने का माध्यम बनाया गया है। ई-पॉस मशीन से कैश भुगतान नहीं होगा, बल्कि ऑनलाइन ही भुगतान संभव होगा। ई-पॉस मशीन से क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड लगाकर उपभोक्ता अपने बिल संख्या और धनराशि को डालने के बाद विभाग को रुपये भुगतान कर सकेंगे। उपभोक्ता के खाते से उतनी धनराशि कट जाएगी। उन्हें रशीद भी मिलेगी। जितना पैसा उपभोक्ता जमा करेगा उतना बिजली विभाग के खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि इसके लिए कोटेदार को अपना ई-पॉस रिचार्ज कराना होगा। उपभोक्ता यदि विद्युत बिल जमा करने के लिए कोटेदार को कैश देते हैं तो ई-पास से रसीद काट कर कोटेदार उपभोक्ता को तत्काल थमा देगा। उपभोक्ताओं का मशीन में अंगूठा भी लगेगा। जिससे उपभोक्ता या फिर कोटेदार भविष्य में झूठ न बोल सकें। शासन के आदेश के बाद अपर आयुक्त अनिल कुमार दूबे ने कोटेदारों को उक्त सुविधा लागू करने को कहा है।
विज्ञापन
कोटेदार को मिलेगा कमीशन
ई-पॉस से उपभोक्ताओं का बिल जमा करने वाले कोटेदारों को भी लाभ होगा। उन्हें कमीशन मिलेगा। किसी उपभोक्ता का यदि कोटेदार दस हजार रुपये तक का बिजली का बिल अपने ई-पॉस से जमा करता है तो उसे 17 रुपये कमीशन मिलेगा। इससे अधिक का बिल जमा करने पर कमीशन बढ़ता जाएगा। प्रत्येक बिल पर कोटेदार का कमीशन तय कर दिया गया है। मगर वे उपभोक्ताओं से बिल जमा करने के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं ले सकते हैं। यदि पैसे की मांग करते हैं, उपभोक्ता इसकी शिकायत करता है तो कोटेदार के खलिाफ काररिवाई भी तय है।
आठ फरवरी को ही आदेश आया था। कोटेदारों को इसके बारे में अवगत करवा दिया गया है। हालांकि अभी तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। जल्द ही इस व्यवस्था को धरातल पर लाया जाएगा।
सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी।
कोटेदारों के यहां विद्युत बिल जमा करने के लिए आदेश आया है। अभी शुरू नहीं हुआ है।
एसके सिंह, अधीक्षण अभियंता।